बुधवार, 23 मार्च 2011

Release 1035

सभी धर्म ग्रंथ अंत मे कहते है
कि अभी हमारा अंत नही हुआ
अभी और कथायें बाकी है
जिनमे देवता विजय प्राप्त करने के लिये नये रूप मे पुनः संघर्ष करेंगे
देवता नये नामों से राजा और रंक के बीच का फर्क मिटा कर इस कलियुग यानी काले युग यानी अँधेरे युग यानी अन्धे न्याय का अंत करेंगे
और फिर शुरू होगा सत्युग यानी सत्य का युग, यानी सच की जीत का युग, यानी सत्य के आधार पर न्याय,     
हे धरती वासियो
हमे स्वीकार करो
क्यों कि हमारा मानना है
कि आज हर जीव जंतु गलत नीति व नियंत्रण के तहत मजबूर होकर अपराध कर रहा है
कोई थोडा है तो कोई ज्यादा है  
आज जो इस गन्दगी को साफ करने की ताकत रखता है
वह चाहते हुये भी सफाई नही कर पा रहा
क्यों कि राजा कामचोर हो कर भोग विलास मे लगा हुआ है
इस लिये वह उचित नीति नियंत्रण नही कर पा रहा
जिसके कारण उंच नीच, कम ज्यादा भेदभाव और छल ने जन्म ले लिया है
जो हर समस्या की जड है
ऐसे मे राजा को चुनने वालों ने देखा देखी अपनी मानसिकता ऐसी बना ली है    
कि यदि राजा ने सफाई की तो वह राजा को बदल देंगे  
एसी परिस्थिति मे ये सफाई तब तक सम्भव नही है
जब तक कोई अपने और अपनों के मरने के डर को निकाल इस मैदान में ना कूद जाये
और सही फैसला ले ने पर ना अड जाये
जब-जब जिस-जिस ने ये काम किया उसे इंसान से उपर का दर्जा मिला 
धरती पर ये काम यदि आज किसी ने किया होता
तो आज ये सडाँद ना होती
ये दहशत ना होती
ये गुलामी ना होती
ये उंच-नीच ना होती
ये दुख दर्द ना होता
ये क्रूरता ना होती
ये धोखा ना होता
ये धन्दा ना होता
ये लूट ना होती
ये हत्या ना होती
ये कैद ना होती
ऐसा समय आयेगा या नही ये सिर्फ भगवान ही बता सकते है
भगवान कहते है तू सद कर्म की ओर आगे बढ फल सही ही मिलेगा
इसी आधार पर चलते हुये बिना फल की इक्षा के हम धरती पर सत्य को स्थापित करने के लिये अपने प्रयास की घोषणा करते है
कि हमारे पद को धरण करते ही
हमारे कानून के तहत
कुछ दिनों मे हम ये सभी घोषणायें पूरी कर देंगे  
हम धरती पर हर कैदी को आज़ाद कर देंगे
सभी अपराधियों को माफ कर सुधरने का मौका दे मुख्य सुरक्षा देंगे
सभी के सभी कर्ज़ समाप्त कर देंगे  
धरती पर सभी सीमायें हटा देंगे
सभी इंसानों को पहचान चिन्ह देंगे
सभी इंसानों को निश्चिंत, समान, स्वर्गीय जीवन शैली देंगे
यानी कम ज्यादा दुख दर्द क्रूरता धोखा कैद हत्या रहित यानी स्वर्गीय जीवन सैली   
सभी धर्मों को न्याय का आधार बनायेंगे
हर विध्वंसक हथियार नष्ट कर देंगे 
धरती पर इंसान के अस्तित्व को बडाने वाली प्राकृतिक जीवन सैली को प्रधानता देंगे
अन्य औरत को माता बहन बेटी का दर्जा दिलायेंगे   
मानव की जानवर सोच को मानवीय बनायेंगे
सामान सुविधा चक्र नीति को प्रधानता देंगे 
हर जानवर को प्राकृतिक निर्भीक जीवन सैली देंगे
ईश्वर आधारित ज्ञान प्रदान करेंगे      
यदि आप ऐसा चाहते है तो आपको अपनी चाह दिखानी होगी
मांगने पर अपनी सहमति देनी होगी
हम भगवान के विचारों के समर्थक है भगवान नही
हे परम पिता परमात्मा हमे सही मार्ग दिखाओ  
ताकि हम तेरे द्वारा बनाये सही मार्ग पर धरती वासियों को ला सकें  
जय धरती
जय मानवता  
विश्व सेवक व रक्षक
श्याव्ह्डो 
 

  
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें